नई Hyundai VENUE और Hyundai VENUE N Line का ग्लोबल डेब्यू, 8 लाख रुपये से भी कम में ले जा सकते हैं घर

गुरुग्राम, 04 नवंबर 2025: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नया इतिहास रचते हुए नई Hyundai VENUE और Hyundai VENUE N Line का ग्लोबल डेब्यू किया। नए डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ये SUVs इस सेगमेंट को एक नया आयाम देगी।

हर ड्राइव स्मार्टर, सेफर और ज्यादा कनेक्टेड

Tech up. Go beyond की भावना पर आधारित, नई Hyundai VENUE और VENUE N Line कंपनी की प्रगतिशील सोच को दर्शाती हैं — जहां हर ड्राइव स्मार्टर, सेफर और ज्यादा कनेक्टेड बनेगी। ये SUVs उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार की गई हैं जो बेहतर अनुभव और अलग स्टाइल चाहते हैं।
देती हैं।

धांसू लुक, लेटेस्ट टेक फीचर्स

धांसू लुक, लेटेस्ट टेक फीचर्स और रोमांचक परफॉर्मेंस के साथ ये गाड़ियां कॉम्पैक्ट SUV मार्केट में नई बेंचमार्क सेट करेंगी। शुरुआती कीमत 7,89,900 रुपये से, नई Hyundai VENUE भारत में नई पीढ़ी के सपनों को हकीकत में बदलते हुए मोबिलिटी का भविष्य और भी सुलभ बनाएगी।

new Hyundai VENUE Exteriors

डाइमेंशन्स (मिमी): 3995 (लंबाई) × 1800 (चौड़ाई) × 1665 (ऊंचाई)
व्हीलबेस: 2520 मिमी
साइज़ में बड़ा: नई VENUE अब 48 मिमी ज्यादा ऊंची और 30 मिमी ज्यादा चौड़ी है पुराने मॉडल की तुलना में
क्वाड-बीम LED हेडलैम्प्स
ट्विन हॉर्न LED DRLs
होराइजन LED पोजिशनिंग लैंप
रियर होराइजन LED टेललैम्प्स
डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल
ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स
सिग्नेचर C-पिलर गार्निश

new Hyundai VENUE Interiors

लॉन्ग व्हीलबेस – 2520mm (मौजूदा VENUE से 20mm ज्यादा)
डुअल 62.5 सेमी (12.3” + 12.3”) कर्व्ड पैनोरामिक डिस्प्ले
रियर विंडो सनशेड
डुअल-टोन लेदर^ सीटें VENUE ब्रांडिंग के साथ
कॉफी टेबल स्टाइल सेंटर कंसोल विथ सराउंड एम्बिएंट लाइटिंग
क्रैश पैड पर मून व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग
टेराज़ो-टेक्सचर फिनिश वाला क्रैश पैड
प्रीमियम लेदर^ आर्मरेस्ट
D-कट स्टीयरिंग व्हील
इलेक्ट्रिक 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
2-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स
रियर AC वेंट्स

new Hyundai VENUE Engine

ग्राहक नई Hyundai VENUE में विभिन्न इंजन विकल्प चुन सकेंगे, जिनमें शामिल हैं:
Kappa 1.2 लीटर MPi पेट्रोल, Kappa 1.0 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल, और U2 1.5 लीटर CRDi डीज़ल।


Kappa 1.2 लिटर MPi पेट्रोल

स्मूद और भरोसेमंद इंजन
रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त
5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ

Kappa 1.0 लिटर टर्बो GDi पेट्रोल

ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए टर्बो इंजन
तेज़ एक्सेलरेशन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस
6-स्पीड मैनुअल और एडवांस्ड 7-स्पीड DCT
Idle Stop & Go (ISG) तकनीक के साथ

U2 1.5 लिटर CRDi डीज़ल
दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार माइलेज
6-स्पीड मैनुअल और नए 6-स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन