Breaking News: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत

टाटा संस (TATA sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भारतीय उद्योग जगत के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मिस्त्री कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भारतीय उद्योग जगत के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मिस्त्री कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है।

हादसे में दो लोग घायल

इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी।

2016 में बने टाटा संस के चेयरमैन

साइसर मिस्त्री  2016 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। उन्होंने इस पद पर रतन टाटा (ratan tata) का स्थान लिया था। वह टाटा संस के चेयरमैन बनने वाले पहले गैर टाटा परिवार के व्यक्ति थे। कुछ साल पहले मिस्त्री को अचानक टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। मिस्त्री का टाटा संस से कोर्ट में विवाद भी चल रहा है। टाटा संस में मिस्त्री परिवार की 18 फीसदी हिस्सेदारी है। मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री का कुछ माह पहले निधन हो गया था।