राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (National Executive President Nitin Naveen) ने आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu)से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें देश एवं राज्यों से जुड़े विकास, सुशासन और सार्वजनिक हित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

वंचित वर्गों का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता

नई दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रपित भवन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन राष्टपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत करते हुए।

भेट के दौरान नितिन नवीन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न राज्यों में चल रहे सामाजिक और विकासात्मक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है और जनआधारित नीतियों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

मुलाकात के बाद नितिन नवीन ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम कर रहे हैं गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान है विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और देश के सामूहिक प्रयासों से भारत विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।