फॉक्सवैगन ने भारत में उतारी ऑटोमैटिक पोलो, जानिए कितनी की कीमत

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार पोलो का एक नया स्वचालित (ऑटोमैटिक) संस्करण पेश किया किया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.51 लाख रुपये है।

क्या है खास

कंपनी ने एक बयान में में बताया कि पोलो कम्फर्टलाइन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 17.7 सेमी ब्लॉपंक्ट म्यूजिक सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक एयर-कंडीशनिंग की सुविधा है। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने के मुताबिक पोलो  श्रेणी में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है, और इस नई पेशकश के जरिये हमारा प्रयास ग्राहकों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने के साथ और उन्हें और मजबूत करना है। कंपनी के बयान के मुताबिक ग्राहक उसकी वेबसाइट के जरिए भी पोलो की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी डीलरशिप पर भी जाकर बुक कर सकते हैं।

1 thought on “फॉक्सवैगन ने भारत में उतारी ऑटोमैटिक पोलो, जानिए कितनी की कीमत”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *