जीतन राम मांझी के दावत ए इफ्तार में सीएम नीतीश कुमार संग जुटे दिग्गज

पटना। रमज़ान के पवित्र अवसर पर गुरुवार को पटना के 12 एम स्टैंड रोड स्थित परिसर में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, निशांत कुमार, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मंत्री संजय कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित दर्जनों विधायक, विधानपरिषद सदस्य एवं सैकड़ों राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।इस अवसर पर जीतन राम मांझी एवं डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का यह पावन महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। इफ्तार जैसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।वही दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जी ने आए हुए सभी आगंतुकों को भव्य स्वागत किए।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने देश एवं राज्य की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी सौहार्द की कामना की। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की भावना को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।कार्यक्रम में उपस्थित महत्वपूर्ण लोगों में पांचों विधायक सहित राजेश पांडेय,श्यामसुंदर शरण ,मुकेश मांझी,कमालुद्दीन,शकील हाशमी,मो कमाल परवेज़,बीरेंद्र सिंह,अविनाश कुमार,अनिल रजक,श्रवण कुमार,स्मिता शर्मा,टूटू खान,अरशद परवेज़ आदि लोग थे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने दी।