वैभव सूर्यवंशी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बने कप्तान

नई दिल्ली। बिहार के लाल और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और कामयाबी जुड़ गई है। भारतीय U19 टीम के लिए वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय (ODI) सीरीज भी है, जिसे टीम अपनी तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है। इस सीरीज के कप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) होंगे, क्योंकि आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा कुछ चोट के कारण इस दौरे में उपलब्ध नहीं होंगे

आपको बता दें कि मुख्य टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका के साथ मैच से होगी, इसके बाद बांग्लादेश (17 जनवरी) और न्यूज़ीलैंड (24 जनवरी) के खिलाफ महत्वपूर्ण ग्रुप स्टेज की प्रतिस्पर्धाएँ होंगी।