पटना । बिहार जनता दल (यूनाइटेड) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर श्री नितिन नबीन को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन ने कई बार बिहार सरकार में माननीय मंत्री तथा क्षेत्र के विधायक के रूप में रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ किया है। एक ऊर्जावान युवा नेता के रूप में उनका सरल, सादगीपूर्ण और कर्मठ राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रशंसनीय रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन समूचे बिहार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।






