पटना। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के चैथी बार जद(यू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचने का कार्य किया है और उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का ऐतिहासिक सफर तय किया है। सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जिस मजबूत धारा को उन्होंने स्थापित किया है, वह आज पूरे देश के लिए एक मिसाल बन चुकी है। उनके मार्गदर्शन में कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में जद(यू) बिहार सहित पूरे देश में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। साथ ही ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को और अधिक मजबूती एवं गति प्राप्त होगी।
उन्होंने आगे कहा कि श्री नीतीश कुमार का विशाल राजनीतिक अनुभव, जनहित के प्रति समर्पण और सेवा-आधारित सार्वजनिक जीवन लाखों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री का नया कार्यकाल संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए अवसर प्रदान करेगा तथा पार्टी को सफलता की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।






