बिहार की जनता ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर एसआईआर पर दिया करारा जवाब, अब पश्चिम बंगाल की बारी: संजय सरावगी

पटना। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय सरावगी (Sanjay Saraogi, President of the Bharatiya Janata Party in Bihar) गुरुवार को पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर (The famous Mahavir Temple in Patna) पहुंचे और वीर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना कर बिहार की प्रगति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जतना ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर करारा जवाब दिया और अब पश्चिम बंगाल की बारी है।

एसआईआर जनता के लिए मुद्दा नहीं

इस दौरान एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा, बिहार में भी एसआईआर हुआ, लेकिन विपक्ष एसआईआर-एसआईआर करता ही रह गया और उसका सूपड़ा साफ हो गया। एसआईआर आम जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं है।”

क्या बांग्लादेशी और घुसपैठिये मतदान करेंगे

पटना में गुरुवार को स्टेशन स्थित महावीर मेंदिर मेंं पूजा-अर्चना करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।

भाजपा अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में कहा, “क्या विपक्ष चाहता है कि बांग्लादेशी, रोहिंगिया और घुसपैठिये (Bangladeshis, Rohingyas and infiltrators) मतदान करें? जो लोग स्थायी रूप से कहीं और चले गए या जिनका निधन हो चुका है, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहें?” उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में एसआईआर के दौरान एक भी मतदाता ने यह नहीं कहा कि उसका नाम गलत तरीके से काटा गया है। “विपक्ष केवल भूमिका बांध रहा है। वह घुसपैठियों के वोटों के सहारे चुनाव जीतना चाहता है।”

संजय सरावगी ने कहा कि आम जनता विपक्ष की मंशा को भली-भांति समझ चुकी है। “पश्चिम बंगाल में भी इस बार विपक्ष का सूपड़ा साफ होना तय है। जनता जो सोच रही है, उसके विपरीत विपक्ष सोच रहा है, और यही उनके राजनीतिक अंत का कारण बनेगा।”