पटना। जद (यू0) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लालू परिवार के खिलाफ क्रिमिनल पाॅलिटिकल सिंडिकेट चलाने की न्यायिक टिप्पणी एक गंभीर मामला है।
लालू परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कुछ तथ्यों को मीडिया के सामने रखा
1. लालू जी ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय मंगरु राय के परिजन को नौकरी दी, जिनके पास केवल एक बीघा जमीन थी उनसे भी लालू प्रसाद ने जमीन लिखवा ली।
2. राबड़ी देवी के चाचा नाटा चैधरी के परिजन को नौकरी दी गई लेकिन उनसे भी जमीन लिखवा ली गई।
3. तेजस्वी यादव का उपनाम तरुण यादव भी है और तरुण यादव के नाम से भी संपत्ति है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यह स्वतः प्रमाणित है कि इनलोगों ने जालसाजी की है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लालू परिवार पर क्रिमिनल पॉलिटिकल सिंडिकेट चलाने की टिप्पणी करना एक गंभीर न्यायिक टिप्पणी है। इसलिए इन तीनों लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। न्यायपालिका अब इस मामले की त्वरित सुनवाई कर निष्पादन की कार्रवाई करे और यदि कानून के अनुसार संपत्ति जब्ती का आदेश होता है तो उसका उपयोग समाजहित में होकृचाहे वह अनाथालय हो, विधवा आश्रम हो या अत्यंत पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई निजी धंधा नहीं है और न ही सत्ता का इस्तेमाल बिजनेस या क्रिमिनल पाॅलिटिकल सिंडिकेट चलाने के लिए किया जा सकता है।






