बिहार में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला

पटना। बिहार में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर विपक्ष बहुत हमलावर हो गया है। इस क्रम में गोपालगंज मेंडेढ़ साल की बच्ची से कथित रेप पर नेट प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA राज में बिहार की बच्चियाँ एकदम असुरक्षित है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समूचे बिहार के लिए ये “आपातकालीन परिस्थिति” है। सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली है।मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा। बड़बोले नेता-मंत्री विपक्ष की बजाय जनहितार्थ अपने कामकाज, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।