पटना। बिहार के सुपौल से एक रोचक खबर है। जानकारी के मुताबिक सुपौल में दो युवतियों ने अनोखी शादी रचाई। दोनों युवतियों ने बताया कि गैस चूल्हे को साक्षी मानकर सात फेरे लिए हैं। इसको लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
इस वजह से की दोनों ने शादी
दोनों लड़कियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें लड़कों में दिलचस्पी नहीं है, इसलिए उन्होंने आपस में हाथ थामकर साथ जीने का फैसला किया। आपको बता दें कि देश में समलैंगिक शादी के कई मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, आज भी समाज मेंं इनकी स्वीकार्यता नहीं के बराबर है।






