नागपुर हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया शोक, कहा-पीड़ित परिवारों के साथ है एनडीए सरकार

पटना। नागपुर में हुए दर्दनाक हादसे (Nagpur accident,) में बिहार के 6 मजदूरों की मौत (deaths of six Bihari laborers) पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सरावगी (president of Bihar BJP anjay Saraogi) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
श्री सरावगी जी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार (Chief Minister Shri Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA government ) पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

घटनाक्रम पर लगातार नजर

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बिहार सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नागपुर में घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नागपुर में बुटीबोरी एमआईडीसी में अवाडा ग्रुप की सोलर पैनल निर्माण इकाई में पानी का टैंक फटने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे।