समृद्धि यात्रा: सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण से फूंका बिगुल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामना

पटना। समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिमी चंपारण के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पटना एयरपोर्ट पर जनता दल (यूनाइटेड) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया तथा यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार चैधरी, माननीय मंत्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री सुनील कुमार, माननीय मंत्री जमा खान, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं माननीय विधायक श्याम रजक, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, माननीय विधायक अरुण मांझी, माननीय विधानपार्षद श्रीमती रीना यादव सहित महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती रंजू गीता सहित वासुदेव कुशवाहा, रामचरित्र प्रसाद, नीतीश पटेल, मनोज कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, नंदकिशोर कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह सेतु, विद्यानंद विकल, श्रीमती कंचन माला, राजकिशोर सिंह, श्री कमल नोपानी, राहुल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी और विकसित एवं आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में व्यापक उत्साह है तथा माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में यह समृद्धि यात्रा विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।