पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद (RJD leader Ejaz Ahmed) ने रोहतासगढ़ के रोपवे गिरने (Rohtasgarh ropeway collapse) की कार्रवाई को भ्रष्टाचार और लूट का बेहतरीन उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पुल, पुलिया और रोपवे जिस तरह बिहार में गिर रहे हैं, इससे यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि व्यवस्था में भ्रष्टाचार कितना फैला हुआ है।
कमीशनखोरी का नतीजा
एजाज ने आगे कहा कि आधारभूत संरचना में कमीशनखोरी का नतीजा है कि परियोजना शुरू होने से पहले ही धाराशाई होगई। यह कोई नई बात नही है, बिहार में पहले भी कई पुल गिर चुके हैं । और सरकार की ओर भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही कोई सुधार दिखा।
भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार कर सख्त कारवाई हो
इन्होंने पूरे मामले की जांच कराए जाने और और 13 करोड़ 65 लाख से निर्मित रोप वे के निर्माण कार्य में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किए जाने, और इसकी जांच करवाकर भ्रष्टाचार में संलिप्त जिम्मेदारों पर सख्त कारवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके कारण भ्रष्टाचारी इस तरह की कार्रवाई में शामिल है।
आपको बता दें कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी (RJD leaders Lalu Prasad Yadav, Tejashwi Yadav and Rabri Devi) पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप लेकर एनडीए हमलावर रही है। लेकिन पिछले कुछ समय में पुल-पूलिया टूटने के बाद अब रोहतासगढ़ रोपवे के बाद राजद सरकार पर बेहद आक्रामक हो गई है।






