राजद नेता एजाज अहमद का तंज, 202 सीट जीतने के बाद भी एनडीए के खेमे में बेचैनी

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि 202 सीट जीतने के बाद भी एनडीए के खेमे में बेचैनी है और जिस तरह से एनडीए के अंदर खींचातान की स्थिति है उससे ही स्पष्ट होता है की एनडीए के अंदर किस तरह की स्थिति है जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों पर संशय की स्थिति है वहीं भाजपा और जदयू के अंदर नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है और एक दूसरे को साधने की राजनीति चल रही है।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दिखता है जबकि विपक्षी दलों के खेमे में विचारों के आधार पर संघर्ष और आंदोलन और सरकार के जन विरोधी क्रियाकलाप के खिलाफ बैठकों का सिलसिला जारी है और आने वाले समय में बिहार विधानसभा के सत्र में रणनीति तैयार करने के लिए और आंदोलन और संघर्ष में विपक्षी दलों की साझेदारी पर कांग्रेस की बैठक हो रही है और इसको जिस तरह से भाजपा जदयू प्रस्तुत कर रही है उससे ही स्पष्ट होता है कि वह अपने एलाइंस पार्टनर के खींचतान की स्थिति से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है लेकिन इन लोगों का जो सोच है उसमें एनडीए खेमे के लोगों को मायूसी होगी