पटना। मंगलवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्री हिमराज राम, श्री विनोद सिंह, श्री बंटी चंद्रवंशी, श्री प्रतिभा सिंह, श्री कल्याणी सिंह, श्री मुकेश कुमार, श्री रमेश ठाकुर सहित अनेक नेतागण उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित एवं दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय की स्थापना की दिशा में उनका संघर्ष और योगदान आने वाली अनेक पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर की सोह और विचारधारा से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे कार्यों को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। नीतीश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों की झलक दिखाई देती है। विगत 20 वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति तक विकास का प्रत्यक्ष लाभ पहुँचा है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा जीवन अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बना है। (






