भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में आज उमड़ेगा पटना, ऐतिहासिक होगा स्वागत

पटना। भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज यानी मंगलवार को ऐतिहासिक और पौराणिक पाटलिपुत्र की धरती पर पहुंचेंगे। इसके लिए पहले से ही पटना के मिलर स्कूल (Miller School of Patna) में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी सहित उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Bihar BJP President Sanjay Sarawagi, Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha, former State President Mangal Pandey, outgoing President Dr. Dilip Jaiswal and several other ministers reached Patna Airport.) सहित कई अन्य मंत्री पटना हवाई अड्डा से लेकर मिलर स्कूल तक की तैयारियों का सोमवार को जायजा लिया।

उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा सभी मंत्रियों और नेताओं में भी उत्साह है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में नेता से लेकर कार्यकर्ता तक तैयारी में जुटे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसका हर कार्यकर्ता पूरा ख्याल रख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए पटना की सड़कों के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल के मैदान के बीच सभी सड़कें पोस्टर और बैनर से पट गई हैं।

उन्होंने कहा कि उनके अभिनंदन समारोह में पटना ही नहीं, बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ता और आम लोग पटना पहुंच रहे हैं। बिहार प्रदेश कार्यालय में भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे कार्यालय को सजाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दोपहर 12 बजे पटना हवाई अड्डे (Patna Airport) पर पहुंचेंगे और उसके बाद वे एक रोड शो में शामिल होंगे। उनके रोड शो में आम लोगों की भी भागीदारी को देखते हुए व्यापक प्रबंध किया गया है। अपराह्न तीन बजे उनके मिलर स्कूल मैदान में पहुंचने की उम्मीद है, जहां उनका अभिनन्दन किया जाएगा।

कुछ इस प्रकार है कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन पटना एयरपोर्ट (patna airport) पर 12.35 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह रोड शो करते हुए बेली रोड पर राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर मेंं पूजा-अर्चना करेंगे (Prayer and Worship Hanuman Temple, Rajvanshi Nagar, Bailey road Patna) । इसके बाद वह रोड शो करते हुए करीब 1.50 बजे बेली रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण करेंगे (Floral Tribute to the Statue of Bharat Ratna Dr. B. R. Ambedkar)। इसके बाद वह करीब दो बजे इनकम टैक्स गोलंबर पर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर मल्यार्पण करेंगे (Floral Tribute to the Statue of Loknayak Jayaprakash Narayan at Income Tax Roundabout, Patna)। इसके बाद करीब सवा दो बजे मिलर हाई स्कूल पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां से वह चार बजे शाम को राजभवन पहुंचेंगे जहां राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान से (Arrival at Raj Bhavan and Courtesy Meeting with Hon’ble Governor Shri Arif Mohammad Khan मुलाकात करेंगे। वह करीब 7.30 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे जहां अटल सभागार (Atal Sabhagar, BJP State Headquarters) मेंं सांसदों और विधायकों से मिलेंगे।