पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश की राजनीति में सुशासन और सेवा के सबसे बड़े प्रतीक हैं। हाल में संपन्न चुनाव के बाद एक दिन भी विश्राम नहीं , दिन रात बिहार के विकास की धुन में मगन और अब बिहार के हर जिले, हर गांव, हर टोले में विकास की वास्तविक स्थिति को देखने और विकास प्रक्रिया को तेज करने के लिए समृद्धि यात्रा की शुरुवात । वास्तव में समृद्धि यात्रा नीतीश कुमार का एक ऐसा गवर्नेंस एक्सरसाइज है जिसका उदाहरण देश में अन्यत्र नहीं मिलता । जहाँ नेता जनता के पास जाए वहीं से समृद्धि शुरू होती है।

जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने पार्टी कार्यालय के वाॅर रूम से सोशल संवाद करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन, जवाबदेह प्रशासन और विकास की निरंतरता का माॅडल है-जिसका उदाहरण आज देश में कहीं और नहीं मिलता।






