पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने माननीय नीतीश कुमार जी को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार जी का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं सर्वसमावेशी सोच बिहार की राजनीति को एक स्थिर एवं सकारात्मक दिशा देती रही है। उनके नेतृत्व में एनडीए लगातार सशक्त हुआ है तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में एनडीए परिवार और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार विकास और सामाजिक न्याय के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।डॉ. सुमन ने ईश्वर से माननीय मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।






