नितिन नवीन ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास पर हुई सार्थक चर्चा

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन (‌Bjp National Executive President Shri Nitin Nabin) ने मंगलवार को बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान (Shri Arif Mohammad Khan, Governor of Bihar) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Bihar BJP State President Shri Sanjay Sarawagi, Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary and Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बिहार के समग्र विकास, सुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा जनता से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी नेताओं ने राज्य के विकास कार्यों को गति देने और जनहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। नितिन नबीन ने विश्वास जताया कि राज्यपाल के मार्गदर्शन और सरकार की प्रतिबद्धता से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।