New Tata sierra: दमदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स के साथ SUV सेगमेंट में धमाकेदार वापसी,जानें कीमत

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपने आइकॉनिक SUV ब्रांड टाटा सिएरा (Tata Sierra) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई सिएरा की इंट्रोडक्टरी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Tata Sierra price) 11.49 लाख रुपए रखी गई है। इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी से की जाएगी।

new design पर आइकॉनिक पहचान बरकरार

लंबे समय से ऑटो प्रेमियों के बीच चर्चा में रही यह कार अब एक मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और दमदार SUV बनकर सामने आई है। कंपनी ने इसमें न सिर्फ नया डिजाइन (new design) दिया है, बल्कि पावर, परफॉर्मेंस और सुरक्षा के मामले में भी बड़े बदलाव किए हैं। नई टाटा सिएरा अपनी आइकॉनिक पहचान को बरकरार रखते हुए नए जमाने की तकनीक और सुरक्षा फीचर्स के साथ एक आकर्षक SUV के रूप में सामने आई है। इसका डिजाइन, फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस इसे एक बार फिर भारतीय बाजार में मजबूत दावेदार बनाते हैं। यदि आप एक फ्यूचर-रेडी, स्टाइलिश और सेफ SUV की खोज में हैं, तो नई टाटा सिएरा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

दमदार रोड प्रेजेंस

इसकी Specifications की बात करें तो नई सिएरा को टाटा मोटर्स ने अपने इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया है। इसका बॉक्स-शेप्ड डिज़ाइन, चौड़ा स्टांस, LED लाइटिंग सेटअप और ग्लास हाउस-स्टाइल रियर क्वार्टर इसे पूर्णतः प्रीमियम लुक देता है। नया मॉडल पुराने सिएरा की याद दिलाता है, लेकिन टेक्नोलॉजी और डिजाइन के मामले में पूरी तरह मॉडर्न है। SUV के फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल, स्लिम DRLs, और मस्कुलर बम्पर दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक प्रदान करते हैं। 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और पैनोरमिक सनरूफ इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

पावरफुल इंजन ऑप्शन्स

नई सिएरा में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें पेट्रोल में दो इंजन विकल्प हैं जिसमें 1500 सीसी का 106 बीएचपी का नेचुरली एस्पीरेटेड इंजन और 160 बीएचपी का टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। वहीं टाटा का बात हो और डीजल विकल्प न मिले ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में आपको सिएरा में 118 बीएचपी का डीजल इंजन भी दिया गया है।

और क्या है खास

सिएरा में बैठने के लिए आरामदायक सीटें दी गई हैं। लेकिन इसके लिए बूट स्पेश यानी डिग्गी की जगह में भी कौई कटौती नहीं की गयी है। इसमें 622 लीट का बूट स्पेश है जो अपने सेगमेंट में सबसे अधिक है। इसकी लंबाई 4340 मिमी है और चौड़ाई 1841 मिमी और ऊंचाई 1715 मिमी है। जबकि इसके पहियों का साइज 17 इंच से 19 इंच तक है। यह टाटा की पहली कार है जिसमें तीन स्क्रीन है। यह गुजरात में फोर्ड के साणंद कारखाने से निकलने वाली पहली कार है।

इनसे है मुकाबला

टाटा सिएरा मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) , किआ सेल्टोस Kia Seltos), स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq), फोक्सवैगन टाइगन (Volkswagen Taigun), मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara,) होंडा एलिवेट (Honda Elevate) और MG एस्टर (MG Aster) से रहेगा।