पटना । जे. डी. वीमेंस कॉलेज में सोमवार को इतिहास विभाग की ओर से प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने “स्वामी विवेकानंद की जीवनी- युवाओं के लिए प्रेरणा” नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. सुमिता सिंह और वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. कुमकुम कुमारी , डॉ. लक्ष्मी कुमारी , पल्लवी निशा एवं डॉ. कविता लखैयार ने स्नातकोत्तर इतिहास की द्वितीय सत्र तथा चतुर्थ सत्र और स्नातक द्वितीय सत्र की छात्राओं को संबोधित किया।
प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जनवरी को प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । स्वामी विवेकानंद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे । उन्होंने न सिर्फ 1893 ई• मे शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया बल्कि विश्व स्तर पर भारत की सभ्यता संस्कृति को महत्वपूर्ण स्थान दिलाया । विभागाध्यक्षा डॉ सुमिता सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का प्रसिद्ध आह्वान “उठो ,जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए ” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।






