सांसद शांभवी चौधरी छात्र लोजपा (रा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी को छात्र लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

इनके मनोनयन से छात्र प्रकोष्ठ के गतिविधियों में नई ऊर्जा एवं गति आएगी तथा पार्टी के नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप छात्रों को संगठित कर उन्हें शैक्षणिक संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रेरित करेगी तथा ईस नियुक्ति से संगठन को सुदृढ़ एवं विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा छात्र हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि शांभवी चौधरी को यह जिम्मेदारी मिलने पर जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती,प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल नेता राजू तिवारी, सांसद वीणा देवी, सांसद राजेश वर्मा,राष्ट्रीय महिला सेल उपाध्यक्ष इंदु कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव डा शहनवाज अहमद कैफी, डाःसत्यानंद शर्मा, शंकर झा,राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, राजेश भट्ट,प्रणव कुमार, प्रोःविनीत सिंह,राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय,प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पाण्डेय, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित सिंह , युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह, अमित रानू, संगीता देवी, विष्णु देव पासवान, प्रकाश चंद्र,राजीव रंजन सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील यादव, विवेकानंद, प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा, मनीष सिंह, सोनम पासवान, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार,छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल,अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल,लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव आदि पार्टी नेताओं ने बधाई दी।इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।