पटना। लोजपा (रा) जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी श्री अरुण भारती ने शनिवार को पटना मे बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री श्री दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर जमुई लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान :– जमुई में औद्योगिक पार्कों की स्थापना,- स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर,- सड़क एवं संपर्क अवसंरचना को मज़बूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर सार्थक विमर्श किया गया।जमुई जैसे आकांक्षी क्षेत्र के लिए उद्योग और बेहतर सड़क नेटवर्क केवल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोज़गार, निवेश और आत्मनिर्भरता की बुनियाद हैं। मेरा निरंतर प्रयास है कि जमुई विकास की दौड़ में पीछे न रहे, बल्कि बिहार के औद्योगिक और कनेक्टिविटी मानचित्र पर एक सशक्त पहचान बनाए।राज्य सरकार के सहयोग से जमुई को निवेश, उद्योग और आधुनिक सड़क सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।इस आशाय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।






