रामविलास पासवान के अपमान पर लोजपा ने राजद के खिलाफ विधानसभा में निकाला विरोध मार्च

पटना। लोजपा ने राजद द्वारा रामविलास पासवान को सदन में ‘बेचारा’ कहने के मुद्दे करारा प्रहार किया है। लोजपा ने मंगलवार को कहा कि लोजपा संस्थापक स्वः रामविलास पासवान जी के प्रति राजद के नेताओं द्वारा सदन में की गई अमर्यादित टिप्पणी कतई स्वीकार्य नहीं है।

लोजपा का कहना है कि उन्हें ‘बेचारा’ कहना न केवल उनका अपमान है, बल्कि उन करोड़ों वंचितों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना है। इसी आक्रोश में मंगलवार को विधानसभा में लोजपा (रा) विधायक दल के नेता श्री राजू तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के सभी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया।