पटना। लोजपा (रामविलास) प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डे के अध्यक्षता में प्रदेश कार्य समिति की अति आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना मे की गई। जिसमें 11सूत्री एजेंडे पर काम करते हुए पार्टी को मजबूती देने की बात कही गई ।
साथ ही कहा गया कि लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी के द्वारा बिहार में आभार यात्रा पर जनता के बीच आकर विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) को आशिर्वाद देने के लिए धन्यवाद देंगे, जिसमें लोजपा (रा) प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रदेश पदाधिकारीयों तथा सभी जिला अध्यक्षों से मिल कर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।
आगे हुलास पाण्डे ने कहा कि अगले महीने तक पटना में संसदीय बोर्ड का एक बड़ा बैठक आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे बिहार के सभी जिलों से जिला अध्यक्षों , प्रखंड अध्यक्ष तथा पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिले में प्रभारी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश संसदीय बोर्ड के पदाधिकारीयों को सोशल मीडिया से जुड़े रहने की बात पर भी जोर दिया गया, जिससे पार्टी का विचारों तथा सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाया जा सके।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया की उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव मनीष कुमार सिंह, संसदीय बोर्ड सदस्य अनिल पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर राय, प्रदेश महासचिव आनंद कुमार सिंह, विष्णु प्रिया, छत्री यादव, पूणेनद्रं सिंह, अंकित पाण्डेय, प्रदेश सचिव कामेश्वर पासवान, वीवेक वीर,हरिओम गुप्ता, राजबली मांझी, नम्रता शरण, प्रदेश संसदीय बोर्ड प्रवक्ता ओमप्रकाश कुमार एवं अमन सिंह उपस्थित थे ।






