पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रविवार को पटना में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजद का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम राजद विधायक सर्वजीत पासवान के द्वारा लोजपा संस्थापक,पद्म भूषण रामविलास पासवान जी को बेचारा शब्द कहकर विधानसभा में संबोधित किए जाने पर विरोध स्वरूप आज पटना के कारगिल चौक से लोजपा (रा) के जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल के नेता राजू तिवारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉः सत्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, सुरेंद्र विवेक, अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, पार्टी के विधायक अमित रानू, विष्णु देव पासवान, संगीता देवी, अरुण शाह, विमल राजवंशी, कुमार गौतम मुरारी,प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा, सोनम पासवान, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, महिला सेल अध्यक्ष शोभा पासवान, लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, विधि प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंन्हा, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल, प्रदेश छात्र कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश पासवान ,पार्टी के पटना पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंदन यादव, पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ,प्रदेश महासचिव कुमार विवेक आनंद, नंद पासवान,प्रदेश सचिव दिलीप यादव, संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव मनीष सिंह ,युवा के प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा,युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, युवा प्रदेश सचिव कुंदन सिंह, महिला सेल पटना अध्यक्ष निभा पासवान, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती तथा पार्टी का अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।






