Greater Noida West: इस सोसायटी में फिर फंसी लिफ्ट, 25 मिनट तक फंसा रहा युवक, नियमों का हो रहा खुलेआ उल्लंघन

Greater Noida West Lift stuck again: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों लिफ्ट फंसने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है्। किसी दि़न यह बड़े हादसे का सबब बन सकता है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामी सोसाइटी गौर सिटी 2 (Gaur City 2) का है। जहां सोसाइटी के जे टावर की लिफ्ट अटक गई। इसमें 25 मिनट तक एक युवक फँसा रहा। उसकी हालत बेहद खराब हो गयी थी।

बिजली जाते ही फंसी लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक गौर सिटी 2 के जे टावर में रात लगभग 11:30 बजे लोकल वेंडर (Local Vendors) खाना देने के लिए जा रहा था। तभी अचानक लाइट कट जाने के कारण लिफ्ट फंस गई। युवक करीबप 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। डर से वह जोर-जोर चिल्लाने लगा इसके बाद आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और मेंटनेंस प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला गया।

योगी सरकार के लिफ्ट कानून की धज्जियां उड़ा रहे बिल्डर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने के मामले अब आम  हो गए हैं और हर दिन किसी न किसी सोसायटी की लिफ्ट फंसने की खबरे आती रहती हैं। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने लिफ्ट पॉलिसी लागू की  है। लेकिन, कानून का असर अब तक होता नहीं दिख रहा है। बिल्डर और सोसायटी कमेटी की लापरवाही के कारण लिफ्ट अटकने की घटनाएं बढ़ी हैं। एक बार फिर लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति लिफ्ट में अटक गया। again