‌महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 5 लोगों की विमान हादसे में मौत पर लालू , राबड़ी देवी एवं तेजस्वी ने जताया गहरी शोक

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ श्रीमती कांति सिंह समेत दिग्गज नेताओं ने ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 5 लोगों की विमान हादसे में हुई आकस्मिक मौत पर राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। कहा कि ईश्वर उनके प्रियजनों को इस असह्य पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।

राजद के दिग्गज नेता जयप्रकाश नारायण यादव, श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, श्री बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचंद्र राम, प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद डॉ उर्मिला ठाकुर ने भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 5 लोगों की विमान हादसे में हुई आकस्मिक मौत पर राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। ईश्वर उनके प्रियजनों को इस असह्य पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।