Kotak Securities outlook 2026: इक्विटी मार्केट में अगली तेजी के लिए पॉजिटिव माहौल

मुंबई। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड (कोटक नियो) ने अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Securities outlook 2026) जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (stock market) में मजबूती की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट में आने वाले साल में निवेशकों के ध्यान देने लायक बड़े आर्थिक रुझान, सेक्टर के अवसर और कमोडिटी के अनुमान बताए गए हैं। में इक्विटी मार्केट में अगली तेजी के लिए पॉजिटिव माहौल की बात कही गई है।

क्या है खास

भारतीय शेयर बाजार में सितंबर 2024 की ऊंचाइयों से 17% की गिरावट आई थी, लेकिन निफ्टी 50 ने 2025 के अंत तक एक नया आल टाइम हाई लेवल हासिल कर लिया।

लार्ज-कैप कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई, जबकि मिड-कैप और स्मॉल-कैप पीछे रह गए।

ऑटोमोबाइल, बैंक और मेटल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि आईटी और FMCG सेक्टर कमजोर रहे।

घरेलू निवेशकों ने लगातार FPI (विदेशी पोर्टफोलियो निवेश) की बिकवाली के बावजूद बाजार को संभाले रखा, जिससे भारतीय इक्विटी मार्केट पर भरोसा मजबूत हुआ।

IPO और अन्य प्राइमरी मार्केट गतिविधियां मजबूत रहीं, जिससे निवेशकों का उत्साह और भारतीय बाजार का लचीलापन साफ दिखाई दिया।

निफ्टी आउटलुक और टारगेट

निफ्टी की अर्निंग का अनुमान और मजबूत हुआ है। उम्मीद है कि निफ्टी का मुनाफा FY27 में 17.6% और FY28 में 14.8% बढ़ेगा।

बेस केस : दिसंबर 2026 तक निफ्टी के 29,120 तक पहुंचने का अनुमान है। यह मानते हुए कि FY28 की अनुमानित EPS 1,456 रुपये पर निफ्टी का P/E अनुपात 20.0 रहेगा।

बुल केस : निफ्टी का लक्ष्य 32,032 तक जा सकता है (P/E 22.0)।

बियर केस : नीचे जाने वाली स्थिति में निफ्टी 26,208 तक आ सकता है (P/E 18.0)।

CY26 के लिए हमारे पसंदीदा सेक्टर : BFSI (बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज), टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी।

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Kotak Securities outlook 2026: Gold will shine brighter, silver will also take off