मुंबई। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड (कोटक नियो) ने अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Securities outlook 2026) जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (stock market) और कमोडिटी (जैसे सोना) (gold) में मजबूती की उम्मीद जताई गई है। सोना ने इस साल 60 फीसदी जबकि चांदी ने करीब दोगुना रिटर्न दिया है।
क्या कहती है रिपोर्ट
2025 में सोने ने मजबूत प्रदर्शन किया, इसकी कीमत 55% से ज्यादा बढ़ी और 4,000 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। इसका कारण था, वैश्विक अनिश्चितता, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और सेंट्रल बैंकों की बड़ी खरीदारी।
भारत में यानी डोमेस्टिक लेवल पर सोने की कीमतें 60% बढ़ीं, जिसमें रुपया कमजोर होने का भी असर शामिल था।
इस साल चांदी ने सोने से भी बेहतर किया, और 100% तक बढ़त दर्ज की। इसकी वजह थी सेफ-हेवन मांग, सप्लाई की कमी, और स्ट्रक्चरल मुद्दे, हालांकि इंडस्ट्रियल टैक्स से जुड़ी चुनौतियां बनी रहीं।
क्रूड ऑयल की कीमतों में 19% गिरावट आई, क्योंकि सप्लाई ज्यादा थी और जियो-पॉलिटिकल घटनाओं का असर कम हो गया। इससे 2026 के लिए आयल मार्केट में सतर्कता का माहौल बन गया।
कॉपर और एल्युमिनियम जैसे बेस मेटल मजबूत बने रहे, क्योंकि इलेक्ट्रिफिकेशन की बढ़ती मांग, सप्लाई में कमी और स्ट्रक्चरल टाइटनेस ने इन्हें सहारा दिया, हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
https://www.kotaksecurities.com/uploads/K_Sec_Market_Outlook_2026_66d62ea075.pdf






