नई दिल्ली / मुम्बई। कोटक निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड ने एक साल पूरा कर लिया है और निवेशकों को 4.5 प्रतिशत से ज़्यादा का रिटर्न दिया है।निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स के आधार पर, यह फंड निफ्टी 500 में 251 से 500 रैंक वाली 250 कंपनियों के परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है। इस फंड का मकसद बहुत कम मार्केट कैपिटलाइज़ेशन वाली कंपनियों के परफॉर्मेंस को मापना है।कोटक निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड ने 31 दिसंबर, 2025 तक 40 करोड़ रुपये निधी (एयूएम) का संकलन कर लिया है और अपनी यात्रा का एक साल पूरा कर लिया है।
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, इस फंड का मूल्यांकन बढ़ा है। इस फंड में एकमुश्त 10,000 रुपये का निवेश का मूल्य आज 10,400 रुपये तक पहुंच गया होता। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स मुख्य रूप से 250 कंपनियों का प्रतिनिधीत्व करता है, जो निफ्टी 500 इंडेक्स में 251-500 रैंक पर हैं। इंडेक्स का मकसद बहुत कम मार्केट कैपिटलाइज़ेशन वाली कंपनियों के परफॉर्मेंस को मापना है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में शामिल होने के लिए, कंपनियों को निफ्टी 500 का हिस्सा होना चाहिए, लेकिन निफ्टी 100 और निफ्टी मिडकैप 150 का हिस्सा नहीं होना चाहिए।






