मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026) जारी किया। जारी रिपोर्ट में बताया गया है भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी भी कम विकसित है, इसलिए यहां बहुत तेज ग्रोथ की संभावना है। रिपोर्ट में शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है।
ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ रही
रिपोर्ट मेंं कहा गया है कि भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी भी कम विकसित है, इसलिए यहां बहुत तेज ग्रोथ की संभावना है। जैसे-जैसे लोग ऑनलाइन खरीदारी अधिक अपनाते जा रहे हैं, ई-कॉमर्स की पहुंच बढ़कर FY30 तक लगभग 12–13% तक पहुंच सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्सनल केयर सबसे आगे
इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी/पर्सनल केयर जैसी कैटेगरी सबसे तेज बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में मुख्य तौर पर 3 बड़ी कंपनियां लगभग 80 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं, जिससे यह क्षेत्र संगठित रिटेल और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ और अधिक लाभदायक बन सकता है।






