विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर जेजेडी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने जताया शोक

नई दिल्ली। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता श्री अजित पवार निधन पर शोक जताया है।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता श्री अजित पवार जी के निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है।

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार (फाइल फोटो)

जेजेडी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि श्री अजित पवार जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उनका व्यक्तित्व सरल, स्पष्ट था जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। उनका असमय जाना न केवल महाराष्ट्र की राजनीति बल्कि पूरे देश के सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।