इंडिगो हर कदम पर आपके साथ है

नई दिल्ली। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता हमेशा अपने ग्राहकों की सेवा की रही है। इसी के तहत, विगत दिनों के ऑपरेशन में हुई बाधा के बाद, हमने सुनिश्चित किया कि रद्द हुई सभी उड़ानों के लिए आवश्यक रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दिए गए हैं। अबतक यह रिफंड इनमें से ज़्यादातर ग्राहकों के खातों में आ चुके होंगे और बाकी लोगों को भी जल्द ही आ जाएंगे। यदि बुकिंग किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म के ज़रिए की गई थी, तो ऐसे ग्रहको के रिफंड के लिए भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालाँकि हमारे सिस्टम में इनके पूरे विवरण उपलब्ध नहीं हो सकते हैं, हम ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि हमें [email protected] पर लिखें ताकि हम उनकी तुरंत सहायता कर सकें।

इंडिगो खेद के साथ स्वीकार करता है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले हमारे कुछ ग्राहक विभिन्न हवाई अड्डों पर कई घंटों तक फंसे रहे, और भीड़भाड़ के कारण उनमें से कइयों को गंभीर परेशानी हुई है, हम उन प्रभावित ग्राहकों को ₹10,000 मूल्य के ट्रैवल वाउचर दे रहे हैं। इन ट्रैवल वाउचर का उपयोग वे अपने अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट में यात्रा के लिए कर सकते हैं । यह मुआवजा मौजूदा सरकारी निर्देशो के अतिरिक्त है, जिसके अनुसार जिनकी उड़ानें प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर रद्द कर दी गई थीं, उड़ान के ब्लॉक समय के आधार पर इंडिगो उन ग्राहकों को ₹5,000 से ₹10,000 का मुआवजा प्रदान करेगा।

इंडिगो में, हम उस अनुभव को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसकी हमारे ग्राहक हमसे अपेक्षा करते हैं—सुरक्षित, सुचारू और भरोसेमंद। हमें फिर से आपकी सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। — IndiGo Spokesperson