स्विट्जरलैंड में प्रॉपर्टी रखने वाले भारतीयों का होगा खुलासा, भारत सरकार को इसी महीने मिलेगा ब्योरा

स्विट्जरलैंड इस महीने ऑटोमैटिक सूचना आदान प्रदान समझौते के तहत भारतीय नागरिकों से जुड़े स्विस खातों की तीसरी किस्त सौंपने जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि स्विट्जरलैंड की ओर से इस बार जो डेटा दिया जाएगा, उसमें भारतीय नागरिकों की वहां मौजूद रियल स्टेट प्रॉपर्टी और इस तरह की संपत्ति से हुई कमाई का ब्योरा भी शामिल होगा। यानी स्विट्जरलैंड की ओर से उन भारतीय नागरिकों का डेटा सरकार को दिया जाएगा, जिनके फ्लैट और अपार्टमेंट वहां मौजूद हैं।

रियल स्टेट से जुड़ी जानकारी का पहली बार खुलासा

यह तीसरी बार है जब भारत को स्विट्जरलैंड से नागरिकों के बैंक खातों और वित्तीय संपत्तियों की जानकारी मिलेगी। लेकिन पहली बार रियल स्टेट प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारियां साझा की जाएंगी।