पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने संसद भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में पिछले 11 सालों में एनडीए सरकार का जो प्रदर्शन रहा, गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।
कहा कि सरकार की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास वाली सोच जो रही है, उसे महामहिम के द्वारा मजबूती से रखने का कार्य किया गया है। 11 सालों में अलग-अलग क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों से जिस तरह हम लोग आगे बढ़े हैं, उसका विस्तार से जिक्र किया गया है। विपरीत परिस्थिति वैश्विक स्तर पर जो चल रही है, उसके बावजूद भारत कैसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, उसका भी जिक्र महामहिम के द्वारा किया गया है।
आगे श्री चिराग ने कहा की मुझे लगता है विकसित भारत 2047 का जो हम लोग का लक्ष्य है, मेरे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछली 11 सालों में उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम लोगों ने एक मजबूत जमीन तैयार की है और उसी का जिक्र महामहिम के द्वारा किया गया है। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।






