
हुंडई ने अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी अलकजार की बुकिंग की ऐलान कर दिया है। आप सिर्फ 25 हजार रुपये चुकाकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी अगले हफ्ते इसे बाजार में उतारने वाली है।
घर बैठे एक क्लिक पर करा सकते हैं बुकिंग
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने एक बयान में कहा कि छह और सात सीटों के विकल्प के साथ आने वाले प्रीमियम एसयूवी अलकजार को कंपनी के डीलरशिप पर या ऑनलाइन 25,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ बुक किया जा सकता है।
इस तरह के फीचर्स से लैस है अलकजार

अलकजार दो-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के दो इंजन विकल्पों में छह-स्पीड ऑटोमैटिक और छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि हमें अपनी प्रीमियम छह और सात सीटों वाली एसयूवी हुंडई अलकजार की बुकिंग शुरू करते हुए प्रसन्नता हो रही है। गर्ग ने कहा कि अलकजार से यात्रा करना अधिक यादगार और मजेदार अनुभव होगा।
इनसे होगा मुकाबला
हुंडई अलकजार को बाजार में इस श्रेणी में पहले से स्थापित टाटा, महिन्द्रा और एमजी की एसयूवी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। टाटा की नई सफारी, महिन्द्रा एक्सयूवी और एमजी हेक्टर से मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा।







**boostaro**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.