भारत में अपनी सिल्वर जुबली मना रही यह कार, 25 साल से सड़कों पर बजा रही कंपनी की सिटी

भारत में यात्री कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने आज भारत में होंडा सिटी कार के 25 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में समारोहों की शुरुआत की। होंडा सिटी भारत में 1998 में लॉन्च हुआ था और अब अपनी पांचवीं पीढ़ी के अवतार में, भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मेनस्ट्रीम मॉडल बना हुआ है। होंडा सिटी ग्राहकों के लिए एक बेहद मजबूत व आकांक्षी ब्रांड है और इस ब्रांड को ग्राहकों का बेहद मजबूत भरोसा हासिल है।

भारत में सबसे पसंदीदा कार ब्रांडों में से एक

भारत में होंडा सिटी की हासिल उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने कहा, “यह भारत में होंडा ब्रांड के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है। हमारा सबसे सफल मॉडल होंडा सिटी भारत में सबसे पसंदीदा कार ब्रांडों में से एक है। इस मॉडल के 25 वर्ष का होने के साथ ही हम अपने सभी ग्राहकों और भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने वर्षों से हमारा समर्थन किया है और सभी को आगे की यात्रा पर हमारे साथ बने रहने के लिए आमंत्रित करते हैं। 242 शहरों में 330 केंद्रों के हमारे अखिल भारतीय डीलर नेटवर्क में होंडा सिटी का रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है और हम अपने उपभोक्ताओं और होंडा सिटी प्रशंसकों के साथ जुड़ने के इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं। इस विशेष उपलब्धि के इर्द-गिर्द एक संचार अभियान को भी डिजिटल और सोशल माध्यमों पर व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।”

होंडा सिटी ई: एचईवी होगी गेम चेंजर

उत्सुमुरा ने कहा, “2020 में 5वीं पीढ़ी के सिटी के लॉन्च के साथ, हमने इस साल होंडा सिटी ई: एचईवी को भारत के पहले मेनस्ट्रीम मॉडल के रूप में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया। यह मॉडल आगे चलकर देश में होंडा की विद्युतीकृत वाहन योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

ऐसे हुई होंडा सिटी की शुरुआत

होंडा सिटी को एक एशियाई मॉडल के रूप में विकसित किया गया था, जो एक वैश्विक ब्रांड बन गया और अब इसे 80 देशों में बेचा जाता है। सिटी सीरीज की कुल बिक्री वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 4.5 मिलियन यूनिट है। सिटी की मजबूत लोकप्रियता पिछले कई दशकों में होंडा इंजीनियरों के अग्रणी काम का प्रमाण है, क्योंकि होंडा सिटी की प्रत्येक पीढ़ी ने डिजाइन, टेक्‍नोलॉजी, प्रदर्शन, सुरक्षा, स्पेस और सुविधा के मामले में नए मानक स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुसार खुद को पुनर्निर्मित किया है।

होंडा की कारों में इस बात का रखा जाता है खास ख्याल

प्रत्येक होंडा को बारीकीपूर्ण, डिजाइन में नवीनता और बेजोड़ इंजीनियरिंग पर सटीक ध्यान देने के साथ बनाया गया है, जो होंडा को दुनिया भर में सबसे प्रशंसित, सम्मानित और पोषित ऑटोमोबाइल ब्रांडों में से एक बनाता है। होंडा सिटी में भी यही विरासत है और यह फन टू ड्राइव, कम्फर्ट, स्टेबिलिटी, बेमिसाल परफॉर्मेंस और कई सुरक्षा तकनीकों का बेहतरीन संयोजन प्रदान करती है जो होंडा के हर वाहन की पहचान हैं।

होंडा सिटी के 25 साल के सफर की पांच खास बातें

भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मेनस्ट्रीम मॉडल

भारत में प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की सेडान

1998 में पहली बार पेश होने के बाद से 5 पीढ़ियों की मजबूत विरासत

घरेलू और निर्यात बाजार में 9 लाख से अधिक वाहनों की कुल बिक्री

होंडा सिटी ई:एचईवी की नई पेशकश मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्‍नोलॉजी के साथ भारत में गतिशीलता के विद्युतीकृत युग में टेक्‍नोलॉजी की एक नई मिसाल कायम की