हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग में 500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग में 500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा महीना नहीं होगा, जब नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित ना हुआ हो।

नियुक्तियों का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में नियुक्तियों का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकत्सिा शक्षिा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नियुक्तियों की इसी क्रम में आज एक और अहम कड़ी जुड़ने जा रही है। लगभग 500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र मिल रहा है। इस तरह अब आप सभी सरकार के अभिन्न अंग के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

मुंबई में बनेगा झारखंड भवन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुंबई में प्रस्तावित झारखंड भवन और 220/ 33 केवी ग्रिड- सब स्टेशन पकरीबरवाडीह का भी ऑनलाइन शिलान्यास कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनर्भिरता प्राप्त करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

नए अधिकारियों से की खास अपील

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों से कहा कि झारखंड देश के सबसे गरीब एवं पिछड़े राज्य में गिना जाता है। आपकी नियुक्ति स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए हुई है। आप सभी को राज्य के सुदूर और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में काम करने का मौका मिल रहा है। मेरा आप सभी से यही कहना है कि इस राज्य की जनता के प्रति जो आपको जिम्मेदारी मिली है, उस पर आप खरा उतरने का प्रयास करें। अपनी सेवा पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं, ताकि ग्रामीणों का आप पर विश्वास बना रहे। इससे इस राज्य की व्यवस्था को मजबूत करने में हमें मदद मिलेगी।