बिहार में पुल गिरने की हैट्रिक, चार दिन में ढह गया तीसरा पूल

Bridge collapse in Bihar: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आलम यह है कि उद्घाटन के पहले ही पुल ढह जा रहे हैं। एक हफ्ते से से भी कम समय में बिहार में तीसरा पुल ढहने की खबर आ रही है। अब मोतिहारी से एक निर्माणधीन पुल के गिरने की खबर सामने आयी है। इससे पहले अररिया और सिवान में भी पुल गिर चुके हैं।

एक दिन पहले हुई थी ढलाई

पुल गिरने की यह ताजा घटना बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी (Bridge collapse in Motihari) के घोड़ासहन ब्लॉक में हुई है। मिला जानकारी के मुताबिक यहां घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क में पुल बन रहा था। बताया जा रहा है कि पुल की ढलाई का काम शनिवार को ही हुआ था और इसके बाद रात में अचानक पुल भरभरा कर ढह गया। सुबह जब गांव के लोगों की नजर इस पर पड़ी तो यह खबर तेजी से फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि बेहद घटिया तरीके से पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसकी वजह से यह ढह गया। बताया जा रहा है कि पुल की लंबाई लगभग 40 फिट थी और इसकी लागत थी।

सीवान और अररिया में भी गिरा था पुल

आपको बता दें कि बिहार के सीवान में भी (Bridge collapsed in Siwan) शनिवार को पुल गिरने की घटना हुई थी। बिहार के महाराजगंज-दरोंदा विधानसभा की सीमा को जोड़ने वाला पुल ढह गया था। यह पुल पटेढ़ी-गरौली को जोड़ने वाली नहर पर बना था। इसके पहले मंगलवार को अररिया (Bridge collapsed in Araria) में लगभग 180 मीटर लंबा एक नवनिर्मित पुल ढह गया था। यह पुल अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर पुल बनाया गया था और उद्धाटन के पहले ही ढह गया। बताया जा रहा है कि यह 12 करोड़ की लागत से बना था।