राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने स्व नवीन किशोर सिन्हा के आवास पर जाकर दी भावभीनी श्रद्धांजली

पटना। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, पटना पश्चिम के पूर्व विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National Working President Nitin Naveen) के पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को राजवंशी नगर में नवीन सिन्हा पार्क में श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) समेत राज्य के कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजली दी। वहीं माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) ने स्व सिन्हा के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की ।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को भाजपा के दिग्गज नेता स्व नवीन सिन्हा के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करने के बाद उनके पुत्र व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ।

नेक दिल, सहजता और ज्ञान का मेल हैं राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके पिता एवं भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्व नवीन किशोर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने नेकदिल, सहजता और ज्ञान के साथ-साथ किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम की बजाय स्व नवीन सिन्हा के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजली दी जो उनकी सहजता और सहृदयता की परिचायक है।