Kotak Securities outlook 2026: अगले साल फिर चमकेगा सोना, शेयर बाजार भी दिखाएगा दम

मुंबई। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड (कोटक नियो) ने अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Securities outlook 2026) जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (stock market) और कमोडिटी (जैसे सोना) (gold) में मजबूती की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट में आने वाले साल में निवेशकों के ध्यान देने लायक बड़े आर्थिक रुझान, सेक्टर के अवसर और कमोडिटी के अनुमान बताए गए हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के एमडी एंड सीईओ श्रीपाल शाह ने कहा कि, “वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत ग्रोथ का मजबूत केंद्र बना हुआ है। हमारी इक्विटी पर राय पॉजिटिव है, क्योंकि कॉर्पोरेट अर्निंग अच्छी रहने की उम्मीद है और नीतिगत माहौल भी सहयोगी है। 2026 में सोना एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में अपनी चमक बनाए रखेगा। युवा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से बाजार और मजबूती पकड़ेगा और वेल्थ क्रिएशन के नए अवसर पैदा होंगे।”

सिर्फ 9.5% परिवार ही करते हैं निवेश

इंडस्ट्री के मोर्चे पर उन्होंने आगे कहा कि, “लेटेस्ट सेबी (SEBI) सर्वे के अनुसार, 63% परिवार कम से कम एक सिक्योरिटीज मार्केट प्रोडक्ट के बारे में जानते हैं, लेकिन सिर्फ 9.5% परिवार ही वास्तव में निवेश करते हैं। इसका मतलब है कि भारत के इक्विटी बाजार में अभी भी बहुत बड़ा अनछुआ संभावित हिस्सा मौजूद है। ब्रोकरेज फर्मों को आगे आकर निवेश को आसान और सभी के लिए सुलभ बनाना चाहिए।” कोटक सिक्योरिटीज मार्केट आउटलुक 2026 रिपोर्ट में आने वाले साल के महत्वपूर्ण ट्रेंड और उनके प्रभाव बताए गए हैं।

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

https://www.kotaksecurities.com/uploads/K_Sec_Market_Outlook_2026_66d62ea075.pdf