काबुल में सिलसिलेवार चार धमाके, 2 लोगों की मौत और 21 घायल

अफगानिस्तान में शनिवार को चार अलग-अलग धमाकों में 2 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी नंगरहार की राजधानी जलालाबाद में तालिबान के वाहनों को निशाना बनाया गया।

वाहनो को बनाया निशाना

जलालाबाद में तालिबान के वाहनों को निशाना बनाया गया। यहां हुए तीन विस्फोटों में 2 लोग मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले काबुल के पीडी13 में एक विस्फोट में 2 नागरिक घायल हो गए। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।