देश भर में कोहरे का कोहराम, 150 से अधिक ट्रेनें लेट, एयरपोर्ट पर भी यात्री बेहाल

नई दिल्ली/ पटना। 150 Train Delays: दिल्ली समेत देशभर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात के साथ विमानों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। करीब 150 ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण गुरुवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही चलते दिखे। वहीं घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार की थाम ली।इसके अलावा दिल्ली और पटना एयरपोर्ट समेत लखनऊ, जयपुर और गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी की खबरें हैं।

कोहरे से ट्रेनों की थमी रफ्तार, यात्री बेहाल

आपको बता दें कि रेलवे ने कोहरे के कारण देरी से चल रही 150 से अधिक ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत कई स्टेशनों पर सुबह ट्रेनें रोक दी गई थीं। जानकारी के मुताबिक ट्रेनें 2-3 घंटे से लेकर 12 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

एडवाइजरी: फ्लाइट स्टेटस चेक कर घर से निकलें

इंडिगो संकट की मार से अभी यात्री किसी तरह उबर पाए थे कि अब उनपर कोहरे ने कहर ढा दिया है। कोहरे से हो रही परेशानी को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट पर आने की सलाह दी है। दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह के समय कई उड़ानों में देरी हुई, हालांकि सुबह 8 बजे के बाद पालम में दृश्यता 350 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर तक बेहतर हो गई थी।

बिहा- यूपी समेत कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट

cold day alert: मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ (Bihar, Uttar Pradesh, Punjab, Haryana and Chandigarh) में 31 दिसंबर तक घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक कोहरे की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार )(Himachal Pradesh, Uttarakhand and Bihar) में 5 जनवरी तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल (west bengal) में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस के हालात बने रह सकते हैं।