Bihar assembly election 2025: पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त के साथ महागठबंधन का सूपड़ा साफ करते हुए महाविजय की ओर बढ़ रहा है। राजद महज 26 सीटों पर आगे है।
चिराग का भी चमकदार प्रदर्शन

लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान अपने पिता के साये से बाहर निकलते हुए अपनी पार्टी को बिहार में चौथे सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित करते नजर आ रहे हैं। चिराग की पार्टी को रुझानों में 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि राजद 26 सीटों पर सिमटी दिख रही है।






