पटना। बारामती जिले में हुई भीषण विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख श्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विमान हादसे में श्री अजीत पवार का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय को झकझोर देने वाला है। श्री पवार ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रभावशाली पहचान बनाई और जनसेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे एक कर्मठ, जुझारू और जमीन से जुड़े हुए राजनेता थे। उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल जनसेवा की एक मिसाल रहा, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। उनका आकस्मिक निधन महाराष्ट्र समेत पूरे देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी दिवगंत आत्माओं के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की।






