पटना। बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल ने केंद्रीय कारा बक्सर का निरीक्षण किया। उक्त मौके पर मृणाल ने कारागार में बंद दलित कैदियों की स्थिति और उनसे जुड़े मामलों का जायजा लिया। कैदियों से उनकी जेल से जुड़े सुविधाओं की जानकारी ली । श्री मृणाल ने कारागार में चल रहे कैदियों के स्वावलंबन को लेकर उन्हें विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कारागार अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे कैदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की ।
गौरतलब है कि मृणाल इससे पूर्व भी केंद्रीय आदर्श कारागार बेउर फुलवारी शरीफ और पटना सिटी कारागार पटना स्थित बालगृह का निरीक्षण किए थे । श्री मृृणाल ने बक्सर कारागार के प्रति नियुक्त खेल अधिकारियों से कैदियों के स्थिति में सुधार को लेकर गहन विचार विमर्श किया ।






