पटना। संजय सरावगी (Sanjay Saraogi) को सोमवार को भाजपा ने बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया । सरावगी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बधाई और शुभमाकनाएं दीं।
मिलकर दी सुभकामना

महज एक दिन के भीतर बिहार के लिए दोहरी खुशखबरी आई है। पिछले दिनों बिहार सरकार में मंत्री नीतिन नबीन को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद सोमवार को मिथिलांचल के केंद्र दरभंगा सदर के छह बार के विधायक संजय सरावगी बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “ संजय सरावगी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने उनसे मिलकर हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दीं।”






